फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

बकरीद से लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दोनों पक्षों में थी तनातनी

Sat, 07 Sep 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
other
भुता। धार्मिक कार्यक्रमों के चलते मदरसा और मढ़ी स्थल पर लगे लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच बकरीद से चले आ रहे विवाद को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। गांव में फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने शुक्रवार को दोनों पक्षों से बातचीत कर दोनों जगहों से लाउड स्पीकर उतरवा दिए। विवाद से बचने के लिए फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव म्यूड़ी में दो पक्षों के बीच लाउड स्पीकर बजाने को लेकर तनातनी का मौहाल बना हुआ था। सावन माह में कांवड़ियों द्वारा लाउड स्पीकर बजाने के बाद बकरीद पर भी लाउड स्पीकर बजाए गए थे। इससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। बकरीद पर दोनों पक्ष के प्रमुख लोगों को थाने बुलाकर सीओ ने मीटिंग की थी। दोनों पक्षों से लाउड स्पीकर न बजाने की बात लिखित में ली गई थी। इसके बावजूद गांव के अंदर स्थित एक मदरसे और गांव की सीमा के बाहर बने एक मढ़ी स्थल पर लोगों ने बिना अनुमति के लाउड स्पीकर लगा लिए। शुक्रवार को एसडीएम सदर अमरेश कुमार, सीओ जगमोहन सिंह बुटेला पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर मदरसे और मढ़ी स्थल पर लगे लाउड स्पीकर उतरवाए। एसडीएम ने मुहर्रम के बाद दोनों पक्षों के साथ एक मीटिंग करने की भी बात कही। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed