फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

धमकियों का विरोध किया तो महिला नेता ने छोड़े कुत्ते

Fri, 30 Aug 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। बेटे को झूठे केस में फंसाने की धमकियां मिलने पर विरोध करने पहुंची एक महिला पर एक अन्य महिला नेता ने कुत्ते छोड़ दिए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एडीजी से शिकायत की। बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित पंचशील नगर निवासी राममूर्ति देवी के बेटे ओमप्रकाश एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी कालोनी की ही एक महिला नेता लड़कियों का एक संगठन चलाती है। बताया कि कुछ महीने पहले उनकी बहु व बेटे से कूड़ा उठाने वाले के रुपयों को लेकर महिला नेता की कहासुनी हो गई थी। बताया कि बेटे की नौकरी छुड़वा देने की धमकी देने के साथ वह थाने में परिवार के खिलाफ झूठी तहरीरें भी देती है। उनके मुताबिक वह उनसे रुपये ऐंठना चाहती है। आरोप है कि 19 जुलाई को वह धमकियों का विरोध करने महिला नेता के घर पहुंची तो उसने उनके ऊपर अपने कुत्ते छोड़ दिया। वह भागते वक्त गिरकर बेहोश हो गई तो उनके बेटे ने उन्हें अस्पताल लेजाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed