फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

संघ के परिचय वर्ग में स्वयंसेवकों की जिज्ञासा का किया समाधान

Mon, 26 Aug 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के परिचय वर्ग में नवोदित स्वयंसेवकों की जिज्ञासा का समाधान किया गया। संजयनगर स्थित बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पद्म सिंह ने समता पर उद्बोधन दिया।
विज्ञापन

अभ्यास वर्ग में उपस्थित स्वयं सेवकों को पद्म सिंह ने एक घंटा शाखा का परिचय दिया। साथ ही विभिन्न खेलों में समता और निर्देशों के पालन का तरीका समझाया गया। इसके बाद एक घंटे का बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें नवोदित स्वयंसेवकों की जिज्ञासा का समाधान किया गया। पद्म सिंह ने सभी को संघ के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराया और संघ के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने आवश्यकता और संघ के विभिन्न क्रियाकलापों से नवोदित स्वयंसेवकों को अवगत करते हुए बताया कि जो आज हिंदू हैं और जो कल हिंदू थे, उन सभी का यह भारत है। कहा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इस बात पर विश्वास रखता है कि जो भी मां भारती की पूजा करता है, इस भारत भूमि को अपनी मां मानता है, वे सभी भाई-बंधु मिलकर मां भारती को परम वैभव दिलाने तक संकल्पित और संगठित रहेंगे। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक आनंद, महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर संघचालक अतुल खंडेलवाल, महानगर कार्यवाह हरीश चंद्र, डॉ. अतुल, संजय शुक्ला, महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश, समीर, पवन अरोड़ा, आशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed