फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

कैपिटल गेन और बैंक लोन प्रणाली सरलीकरण से बाजार में उत्साह

Sun, 25 Aug 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। पिछले दिनों केंद्रीय बजट में आए प्रस्तावों से कारोबारियों में निराशा और डर का माहौल हो गया था। बड़े करदाता और कारोबारी से ज्यादा टैक्स वसूली से टैक्स टेररिज्म छा गया था। लेकिन अब केंद्र सरकार की निवेश को प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे को मजबूत, सस्ते बैंक लोन, केपिटल गेन और सरचार्ज वापसी की घोषणा का उद्यमी, व्यापारी और उनके संगठनों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे बाजार में मुद्रा तरलता आएगी और लोगों के हाथों में पैसा भी आएगा। इससे उद्योग और कारोबार चमकेगा। कार और घरों के लिए लोन वाले लोगों ने बताया कि लोन सस्ता और ह्रास देय दोगुना 30 प्रतिशत होने से उनका बजट नियंत्रित हो जाएगा। अमर उजाला ने इस पर प्रमुख उद्यमी, सीए और लोन लेने केे इच्छुक लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

नकारात्मक माहौल दूर होगा
उद्यमी और कारोबार सरकारी चेतावनी से सहमे हुए थे, क्योंकि बैंक लोन समय नहीं लौटाने अथवा कारोबार बैठने की दशा में हमेशा जेल की धमकी दी जाती थी। बजट में भी बड़े करदाताओं पर ज्यादा टैक्स लागू कर दिया। इससे बाजार में निराशा फैल रही थी। लगातार सरकार तक इसका फीडबैक पहुंच रहा था। बैंक लोन स्वीकृति और कारोबारी नया उद्योग लगवाने से बच रहा था। मध्यम और इससे ऊपर की इकाईयाें बंद जैसी स्थिति में आने लगी थीं। इसका प्रभाव रोजगार पर भी पड़ता है। सरकार ने पैकेज घोषित किया है, इससे उत्साह का संचार हुआ है, बाजार में खुलहाली आएगी। कैपिटल गेन, सरचार्ज वापसी, बैंकों को पैकेज आदि घोषणा से लगने लगा है कि प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। नकारात्मक और डर का माहौल खत्म होगा। अभी और समस्याएं भी बाकी हैं। उम्मीद है कि सरकार जल्द हल करेगी, ऐसा संदेश उद्यमियों में गया है।
विज्ञापन

- घनश्याम खंडेलवाल, वरिष्ठ उद्यमी

निवेश और उत्पादन बढ़ेगा
सरकार अच्छा पैकेज लेकर आई है। यह तो काफी पहले हो जाना चाहिए था, अर्से से कारोबारी इसकी मांग कर रहे थे। देर आए दुरुस्त आए। बाजार में जो ठहराव और दहशत का माहौल बना था, वह इससे दूर होगा। 70 हजार करोड़ रुपये ज्यादा बैंकों को पैकेज और पांच लाख करोड़ा की नकदी बाजार में लाने की योजना से बाजार में खुशहाली आएगी, खरीदरी बढ़ेगी तो उत्पादन भी बढ़ता तय है। ग्राहकों की कमी नहीं है, लेकिन उद्यमी अपने कारोबार को लेकर संशय में थे। सरकार ने पैकेज घोषित कर इसे दूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश गोयल, आईआईए

कार लोन में ह्रास देय दोगुना 30 प्रतिशत होने और सस्ता लोन होने से कारोबारी गतिविधियां बढ़ेगी। बाजार में मांग बढ़ेगी तो उत्पादन भी बढ़ेगा। निवेश को प्रोत्साहन और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की कवायद से बाजार और कारोबार को पंख लगना तय है। सस्ता लोन होने से सेविंग बढ़ेगी और जीएसटी क्लेम मिलने से कारोबारी को फायदा होगा।
- मनोज मंगल, सीए

सरकार ने आयकर विभाग से जारी होने वाले नोटिस मैन्युअल की जगह कंप्यूटरीकृत करेगा का फैसला लिया है। यह व्यवस्था पहली पहली अक्तूबर से लागू होगी। नोटिस में यूआईडी नंबर अनिवार्य होगा। इससे कारोबारी का कथित उत्पीड़न नहीं होगा। बैंकों से सस्ता कार लोन देने और अगले सप्ताह से घर पर लोन घोषणा से लोगों में उत्साह है। इससे कर्मचारी, कारोबारी और अन्य वर्ग लाभान्वित होगा। मार्च 2020 से पहले कार खरीदने पर ग्राहकों को दोगुना यानी ह्रास तीस प्रतिशत मिलेगा। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम आएगा।
- राजा चावला, सीए

कार खरीदने की योजना अब होगी साकार
पिछले कई दिनों से कार खरीदने की योजना बन रही थी लेकिन बैंकों की कार्यप्रणाली और लोन स्वीकृति में तमाम औपचारिकताएं होने से योजना स्थगित हो जाती थी। सरकार ने बैंक लोन सरलीकरण और निश्चित अवधि लोन प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा हुई। अगले सप्ताह वैगन-आर कार खरीदेंगे।

- विनय कुमार, दवाई कारोबारी

हमारा तो सपना पूरा हो गया
दो साल से कार खरीदने की योजना बन रही थी। बैंकों के रवैये और कागजी खानापूर्ति से काम नहीं हो पा रहा था। सरकार ने नया पैकेज घोषित किया है। इससे एक पारिवारिक कार खरीदने का सपना पूरा होगा। दो दिन बाद में बैंक से संपर्क कर नए सर्कुलर के अनुसार आवेदन कर लोन स्वीकृत कराएंगे।
- सुनील खंडेलवाल, नया टोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed