फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

‘आयशा’ पर तमाशा- फिल्म बनी नहीं.. ट्रेलर पर ही भड़कने लगा माहौल

Sat, 24 Aug 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। ‘आयशा’ टाइटल से फिल्म बना रहे उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ दरगाह आला हजरत से आवाज उठाई गई है। ‘आयशा’ को इस्लामी विचार और अदब के खिलाफ बताते हुए इस फिल्म के निर्माण पर कड़ा एतराज जताया जा रहा है। दरगाह से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा ने एसपी सिटी को ज्ञापन देकर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर वसीम को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

जमात के ज्ञापन के मुताबिक वसीम रिजवी फिल्म्स के बैनर तले यह फिल्म पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा की धर्मपत्नी हजरत आयशा पर बनाई गई है जो निहायत काबिले एतराज है। इस फिल्म के ट्रेलर में ही मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। इस तरह की फिल्म बना रहे वसीम ने उसका ट्रेलर चलाकर आपराधिक कृत्य किया है। इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। यह भी कहा है कि ‘आयशा द मदर ऑफ बिलीवर्स’ नाम की इस फिल्म के 36 सेकेंड का ट्रेलर वसीम रिजवी के फेसबुक अकाउंट पर है। इसे यू-ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। इसमें जो इस्लामिक हदीस का उदाहरण दिया गया है वह मनगढ़ंत है। जमात के उपाध्यक्ष सलमान हसन खान की ओर से नईम खान के नेतृत्व में इस मुद्दे पर शिष्टमंडल एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से मिला था। इसमें नईम ने यह भी बताया कि वसीम रिजवी पूर्व में भी सांप्रदायिक तनाव भड़काने और धार्मिक भावनाएं आहत करते रहे हैं।
विज्ञापन


ज्यादा दबाव बनाया तो पूरी फिल्म ही रिलीज कर दूंगा
बरेली। वसीम रिजवी ने ‘आयशा’ फिल्म पर एतराज जताने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन पर ज्यादा दबाव बनाया गया तो वह पूरी फिल्म रिलीज कर देंगे।
फिल्म के संबंध में उनका किसी से बात करते हुए आडियो वायरल हुआ है। इसमें वसीम रिजवी से एक शख्स ने कहा है कि ये जो आपने फिल्म बनाई है इस पर लोगों को काफी एतराज हो रहा है, लोग भड़क रहे हैं। इस पर वसीम ने कहा कि आपने ट्रेलर देखा होगा फिल्म ऐसी नहीं है। इस पर शख्स ने कहा कि जब इसका ट्रेलर आपत्तिजनक है तो फिल्म कैसी होगी। इस पर वसीम ने जवाब दिया कि लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं, गालियां और धमकियां दे रहे हैं, उससे वह डरने वाले नहीं हैं। वह वैसे तो इसे हटा देंगे लेकिन अगर लोग ज्यादा दबाव बनाएंगे तो पूरी फिल्म रिलीज कर देंगे। क्योंकि जब वह इस फिल्म को बना रहे थे तो उन्हें पता था यह सब होगा। वह इसके लिए पहले से तैयार थे। इस पर शख्स ने कहा कि इसका अंजाम क्या होगा तो वसीम बोले, अंजाम से नहीं डरता वह भी भुगत लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed