फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

हार्टमन पुल पर मांझे से कटी कार डीलर की नाक और गाल

Wed, 31 Jul 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। दोस्त के साथ जा रहे एक कार डीलर हार्टमन पुल पर मांझे में फंस गए और उनकी नाक व गाल जख्मी हो गए। एक अन्य बाइक सवार भी उसकी चपेट में आने से बचे। मगर निगम अफसर बेफिक्र हैं। पुल पर जाल लगाने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड की बैठक में पास होने के बावजूद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना निवासी रेहान रजा कार डीलर हैं। मंगलवार दोपहर रेहान अपने दोस्त सद्दाम के साथ हार्टमन ओवरब्रिज होकर छावनी स्थित बाइक के शोरूम पर जा रहे थे। रेहान ने बताया, ओवरब्रिज पर अचानक सामने मांझा आया तो बाइक चला रहे उनके दोस्त ने सिर झुका लिया। उन्होंने भी झुकने का प्रयास किया लेकिन लंबाई ज्यादा होने के कारण मांझा उनके चेहरे में फंस गया। मांझे से उनकी नाक और गाल जख्मी हो गए। दोस्त सद्दाम उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, रेहान के मुंह पर करीब नौ टांके आए हैं। क्षेत्रीय पार्षद पति चंद्र प्रकाश गुप्ता का कहना है कि यहां पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। नगर निगम बोर्ड की बैठक में पुल पर जाल लगाने का प्रस्ताव पास हो चुका है, मगर निगम ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। निगम अफसरों की इस लापरवाही के चलते आए दिन लोग जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed