{"_id":"5e10c3f78ebc3e87f62f7012","slug":"other-baheri-news-bly3906440124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की सभा में घुसे शराबी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की सभा में घुसे शराबी ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहस करने पर डीएम गुस्साए, पुलिस आरोपी को ले गई थाने
भोजीपुरा। पिपरिया गांव में एक शराबी ने डीएम की सभा में घुसकर हंगामा कर दिया। डीएम यहां ब्लॉक की विकास कार्यों से संबंधित सभा में बोल रहे थे, तभी शराबी उनके पास पहुंचकर बहस करने लगा। डीएम के आदेश पर पुलिस उसे पकड़ ले गई।
पिपरिया में डीएम विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। तभी पड़ोसी गांव बिलवा का सुरेश नाम का युवक शराब के नशे में घुस आया। वह सीधे डीएम से बहस करने लगा। उसके मुंह से शराब का तेज भभका आ रहा था। कुछ समय तक शांत रहे डीएम नितीश कुमार को उसकी हरकतों पर गुस्सा आ गया। उन्होंने अपने गनर को उसे पकड़ने का निर्देश माइक पर दिया। माइक पर डीएम की आवाज सुनकर भोजीपुरा एसएचओ मनोज त्यागी तत्काल मौके पर आ गए। उन्होंने शराबी सुरेश को पकड़ लिया। डीएम ने माइक पर ही कहा कि इस तरह की हरकत को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसएचओ को दिए। प्रभारी निरीक्षक मनोज त्यागी ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।