{"_id":"5d9f959d8ebc3e014e280dcc","slug":"other-baheri-news-bly379559540","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुड़िया चौकी इंचार्ज के पैर में लगी गोली, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुड़िया चौकी इंचार्ज के पैर में लगी गोली, दिल्ली रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। भुड़िया चौकी इंचार्ज बुधवार रात गोली लगने से घायल हो गए। गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। हालांकि घटना कब और कैसे हुई इसकी जानकारी परिवार वालों के साथ पुलिस भी नहीं दे रही है। दरोगा ने अफसरों को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया है।
बुधवार रात गरीबपुरा गांव में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था। भुड़िया चौकी इंचार्ज शिवमोहन सिंह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने ले गए थे। वहां उसे भर्ती कराने के बाद अचानक फोन आने पर वह मुरदाबाद घर चले गए लेकिन उन्होंने थाने में इसकी कोई सूचना नहीं दी। बताया जाता है कि वहीं उनके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। चर्चा है कि लापरवाही से कमर में लगे सर्विस रिवाल्वर से गोली लगी। गोली पैर के अंदर ही फंसी रह जाने से खून का रिसाव बंद नहीं हो रहा है। परिवार वाले उन्हें लेकर भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिवार वाले दिल्ली लेकर चले गए। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, इंस्पेक्टर रामअवतार सिंह सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज में दरोगा को देखने पहुंचे। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सीओ रामानंद राय से पूछा गया तो उन्होंने भी चुप्पी साध ली। एसपी देहात संसार सिंह का कहना था कि उन्होंने प्रयास किया पर दरोगा से बात नहीं हो सकी। इतना पता है कि वह खतरे से बाहर हैं। वापस आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।