फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Order to lower NEET UG cutoff goes viral; confusion among students.

Bareilly News: नीट यूजी कटऑफ घटाने का आदेश वायरल, छात्रों में भ्रम

Wed, 14 Oct 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 14 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Order to lower NEET UG cutoff goes viral; confusion among students.
बरेली। नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में कटऑफ पर्सेंटाइल कम करने के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आदेश के फर्जी होने की आशंका है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पांडेय ने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि वायरल पत्र की प्रामाणिकता पर सवाल हैं और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऐसा कोई नया आदेश दिखाई नहीं दे रहा है। वायरल पत्र में पत्रांक रेफ. U-12021/05/2024-MEC और तारीख 12 अक्तूबर 2026 दर्ज है। इसमें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से परामर्श के बाद नीट यूजी 2026 सत्र के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी का कटऑफ 15 पर्सेंटाइल, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणियों का कटऑफ 10 पर्सेंटाइल कम करने का दावा है।
विज्ञापन

चार जनवरी 2025 को नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के संबंध में पत्र जारी होने की जानकारी है। ऐसे में एक ही पत्रांक से अलग-अलग वर्षों के लिए आदेश जारी होने के दावे की जांच जरूरी है। एमसीसी, एनएमसी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से स्थिति स्पष्ट करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र से भ्रम की स्थिति, अधिकारिक पुष्टि जरूरी
डॉ. पांडेय ने कहा कि नीट यूजी 2026-27 सत्र की काउंसलिंग के दौरान ऐसे पत्र से अभ्यर्थी भ्रमित हो सकते हैं। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आदेशों की पुष्टि या एमसीसी की हेल्पलाइन 7824848020 पर संपर्क कर जानकारी करने की सलाह दी है। किसी वायरल पत्र या सोशल मीडिया संदेश के आधार पर काउंसलिंग से जुड़ा निर्णय न लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed