फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Or else it would stop getting help

मदद करो वर्ना मिल बंद कर देंगे

Mon, 15 Feb 2016 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 15 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शासन प्रशासन ने बहेड़ी चीनी मिल पर किसानों का 67 करोड़ बकाया वसूलने को दबाव बनाया तो प्रबंधन ने नोटिस भेजकर मिल बंद करने की धमकी दे दी है। इसमें कहा है कि मिल घाटे में चल रही है, ऐसे में आर्थिक मदद दी जाए, वरना हम इसे बंद करने को मजबूर होंगे। नोटिस में प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद लेने के साथ-साथ बैंक को भी ब्याज माफ करने का कहा है। गन्ना विभाग इस नोटिस के कानून पहलू पर विचार कर रहा है। गन्ना आयुक्त ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

पिछले साल बहेड़ी की चीनी मिल ने घाटा दिखाकर किसानों के 87 करोड़ रुपये रोक लिए थे। इस राशि को वसूलने के लिए आरसी जारी की गई। नीलामी की प्रक्रिया भी अपनाई गई, तहसील की ओर से तारीख भी तय हो गई लेकिन नीलामी टाल दी गई। इस साल चीनी मिल ने पिछले साल की बकाया राशि में से कुछ राशि अदा की लेकिन अभी भी 67 करोड़ रुपये बकाया हैं, जबकि इस साल के गन्ने का एक धेला भी अदा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह गन्ना आयुक्त और उपायुक्त गन्ना की ओर से नोटिस जारी करके बकाया राशि अदा करने के निर्देश जारी किए गए थे। उसके बाद बहेड़ी चीनी मिल के प्रबंधन ने भी एक नोटिस भेजकर मिल को बंद करने की धमकी दे डाली। मिल प्रबंधन ने नोटिस में कहा है कि आर्थिक तंगी के चलते भविष्य में घाटे की इस मिल को संचालित करना संभव नहीं हैं। नोटिस के आधार पर शासन में विधिक राय ली जा रही है। हालांकि बैंक ने इस प्रकरण को बोर्ड आफ डायरेक्टर को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल प्रबंधन की ओर से नोटिस मिला है। इसमें मिल को घाटे में बताते हुए मदद मांगी गई है। यह प्रकरण गन्ना आयुक्त को संदर्भित कर दिया गया है।
-दिनेश्वर मिश्र, उपायुक्त गन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed