{"_id":"66dd3139e37bdd72dc009b9c","slug":"opposition-to-waqf-amendment-bill-from-dargah-aala-hazrat-in-bareilly-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आला हजरत दरगाह से वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध, उलमा ने मुसलमानों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आला हजरत दरगाह से वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध, उलमा ने मुसलमानों से की ये अपील
Sun, 08 Sep 2024 10:38 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:38 AM IST
सार
जमात रजा मुस्तफा के कार्यालय में हुई बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध का एलान किया गया। बैठक के माध्यम से देशभर के शहर काजियों, इमामों, मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों, दीनी व मिल्ली संस्थाओं के संचालकों से अपील की गई की वे विधेयक के खिलाफ अवाम में जागरूकता लाएं।
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली की दरगाह आला हजरत स्थित जमात रजा मुस्तफा के कार्यालय में हुई बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध का एलान किया गया है। विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने जनता की राय मांगी है। बैठक में शामिल उलमा, इमाम और दानिश्वरों ने एकराय होकर मुसलमानों से इसका विरोध करने की अपील की।
विज्ञापन
शनिवार को यह बैठक जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी के निर्देश पर बुलाई गई। इसमें शामिल उलमाओं ने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ हर नागरिक को अपनी राय जरूर देनी चाहिए, क्योंकि यह शरीयत और बुनियादी अधिकारों के खिलाफ है। इसके जरिये मुसलमानों की वक्फ जायदादों के छिन जाने का अंदेशा है। इसलिए इस बिल का रद्द होना जरूरी है।
विज्ञापन
बैठक के माध्यम से देशभर के शहर काजियों, इमामों, मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों, दीनी व मिल्ली संस्थाओं के संचालकों से अपील की गई की वे विधेयक के खिलाफ अवाम में जागरूकता लाएं। बड़ी तादाद में ईमेल के जरिये अपनी राय भेजना जरूरी समझें। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां ने बताया कि लोग अपनी राय जाहिर कर सकें, इसके लिए सोशल मीडिया पर एक लिंक भी जारी किया गया है। इस पर जो भी अपनी राय दर्ज कराएगा, वह संयुक्त संसदीय समिति के पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन