फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition to Waqf Amendment Bill from Dargah Aala Hazrat in Bareilly

Bareilly News: आला हजरत दरगाह से वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध, उलमा ने मुसलमानों से की ये अपील

Sun, 08 Sep 2024 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Sep 2024 10:38 AM IST
सार

जमात रजा मुस्तफा के कार्यालय में हुई बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध का एलान किया गया। बैठक के माध्यम से देशभर के शहर काजियों, इमामों, मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों, दीनी व मिल्ली संस्थाओं के संचालकों से अपील की गई की वे विधेयक के खिलाफ अवाम में जागरूकता लाएं। 

विज्ञापन
Opposition to Waqf Amendment Bill from Dargah Aala Hazrat in Bareilly
दरगाह आला हजरत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की दरगाह आला हजरत स्थित जमात रजा मुस्तफा के कार्यालय में हुई बैठक में वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध का एलान किया गया है। विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने जनता की राय मांगी है। बैठक में शामिल उलमा, इमाम और दानिश्वरों ने एकराय होकर मुसलमानों से इसका विरोध करने की अपील की।

विज्ञापन


शनिवार को यह बैठक जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी के निर्देश पर बुलाई गई। इसमें शामिल उलमाओं ने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ हर नागरिक को अपनी राय जरूर देनी चाहिए, क्योंकि यह शरीयत और बुनियादी अधिकारों के खिलाफ है। इसके जरिये मुसलमानों की वक्फ जायदादों के छिन जाने का अंदेशा है। इसलिए इस बिल का रद्द होना जरूरी है।
विज्ञापन


बैठक के माध्यम से देशभर के शहर काजियों, इमामों, मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों, दीनी व मिल्ली संस्थाओं के संचालकों से अपील की गई की वे विधेयक के खिलाफ अवाम में जागरूकता लाएं। बड़ी तादाद में ईमेल के जरिये अपनी राय भेजना जरूरी समझें। जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खां ने बताया कि लोग अपनी राय जाहिर कर सकें, इसके लिए सोशल मीडिया पर एक लिंक भी जारी किया गया है। इस पर जो भी अपनी राय दर्ज कराएगा, वह संयुक्त संसदीय समिति के पास पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed