{"_id":"660a21c488e42325ef0f178b","slug":"operation-of-special-trains-will-stop-from-tomorrow-block-after-two-days-bareilly-news-c-4-vns1013-373179-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कल से बंद हो जाएगा विशेष ट्रेनों का संचालन, दो दिन बाद ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कल से बंद हो जाएगा विशेष ट्रेनों का संचालन, दो दिन बाद ब्लॉक
Mon, 01 Apr 2024 08:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली होकर गुजरने वाली होली विशेष ट्रेनों का संचालन दो अप्रैल से बंद हो जाएगा। इसके बाद तीन से पांच अप्रैल तक शाहजहांपुर-आलमनगर रेलखंड में इंटरलॉकिंग समेत अन्य कार्यों के लिए तीन से पांच अप्रैल तक मेगा ब्लॉक के कारण 14 ट्रेनें प्रभावित होंगी। बरेली-प्रयागराज और बरेली-बनारस एक्सप्रेस को दो दिन निरस्त रखा जाएगा। 10 ट्रेनों को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। ऐसे में अन्य नियमित ट्रेनों पर दबाव बढ़ेगा।
बरेली। मई से स्कूल-कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। छुट्टियों के लिए लोगों ने अभी से ट्रेनों में टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। बरेली से जम्मू-कश्मीर, देहरादून, रामनगर, जयपुर, चंडीगढ़, काठगोदाम के लिए अभी से बुकिंग होने लगी हैं। अयोध्या, मथुरा, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज के लिए भी खूब बुकिंग हो रही हैं। मुरादाबाद मंडल ने बरेली होते हुए आठ समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा है। इनकी समयसारणी 15 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी।