फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OPD stalled in three hundred bed hospital, ARV had to be installed by breaking locks

Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल में ओपीडी ठप, ताले तोड़कर लगानी पड़ी एआरवी

Sun, 13 Oct 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
OPD stalled in three hundred bed hospital, ARV had to be installed by breaking locks
बरेली। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के दावे तीन सौ बेड अस्पताल में दरकिनार हैं। शनिवार को आधे दिन की ड्यूटी के निर्देश के बावजूद ओपीडी नहीं हुई। हालात यह रहे कि कुत्ते के हमले में जख्मी लोगों को क्लीनिक का ताला तोड़कर एआरवी लगानी पड़ी।
विज्ञापन

शासनादेश के तहत दशहरा पर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित था। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को जारी रखने के निर्देश भी थे। लिहाजा, तीन सौ बेड अस्पताल, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में आधे दिन की ओपीडी संचालित की जानी थी। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ओपीडी का संचालन हुआ।
विज्ञापन

यहां क्रमश: 120 और 80 मरीज देखे गए, पर तीन सौ बेड अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ ग्रुप में एक डॉक्टर ने अवकाश का मेसेज कर दिया। लिहाजा, डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल नहीं पहुंचा। इससे अनजान मरीज जब अस्पताल पहुंचे तो वहां उन्हें डॉक्टर मिले ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में अवकाश की जानकारी मिलने पर कई मरीज लौट गए। हालांकि, कुत्ते के हमले में जख्मी लोग एआरवी क्लीनिक के पास जा डटे। सीएमएस ने चिकित्सक से संपर्क किया तो पता चला कि वे शहर से बाहर हैं। फिर क्लीनिक का ताला तुड़वाया और परिसर में रह रही नर्स से एआरवी लगवाई।

डॉक्टर ने डाला था मेसेज, सीएमएस नाराज
बताया जाता है कि आधे दिन की ओपीडी के बजाय अवकाश का मेसेज डालने पर संबंधित डॉक्टर और सीएमएस से नोकझोंक भी हुई। डॉक्टर ने लगातार कई दिन से सभी त्योहारों में ड्यूटी लगाए जाने का विरोध जताया। इसलिए उन्होंने अवकाश के संबंध में मेसेज डालने की बात कही। जिस पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस ने सीएमओ को मामले की जानकारी दी।


वार्ड बॉय के न पहुंचने पर तोड़ा ताला
सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक चिकित्सक के अवकाश के चलते ओपीडी नहीं हो सकी। पर एआरवी लगवाई गई। जिस वार्ड बॉय के पास चाबियां थीं, वह अवकाश पर था। एआरवी इमरजेंसी की श्रेणी में है। इसे लगाने में देरी ठीक नहीं। इसलिए वैक्सीन कक्ष का ताला तोड़ा गया। नर्स ने करीब 60 लोगों को वैक्सीन लगाई। नया ताला लगवाया गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed