{"_id":"61858211b2d67d430f40d332","slug":"opd-of-district-hospital-remained-closed-patients-kept-wandering-bareilly-news-bly465112356","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रही जिला अस्पताल की ओपीडी, भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रही जिला अस्पताल की ओपीडी, भटकते रहे मरीज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को डॉक्टर ही नहीं मिले। दोपहर तक ओपीडी खुली तो मगर ज्यादातर डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं बैठे, लिहाजा मरीज भटकते रहे। तमाम मरीजों को इमरजेंसी का सहारा लेना पड़ा। उधर, दुर्घटना के मामले ज्यादा होने की वजह से ओपीडी के मरीजों को इमरजेंसी में भी राहत नहीं मिली।
बृहस्पतिवार को दिवाली पर झुलसे और दुर्घटनाग्रस्त लोगों के इलाज के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम गठित कर ड्यूटी लगाई गई थी। चिकि त्सकों को ऑन कॉल बुलाया गया था। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के चलते आधे दिन की ओपीडी रही। हालांकि, इसकी जानकारी न होने से इलाज को पहुंचे मरीज भटक ते रहे।
दूरदराज के मरीजों को इमरजेंसी में दिखाने के लिए भेजा गया, लेकिन वहां पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के इलाज में स्टाफ की व्यस्तता की वजह से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कुछ तीमारदार तो अपने मरीजों को निजी अस्पतालों में ले गए। एडीएसआईसी डॉ. सुबोध शर्मा के मुताबिक शनिवार को भी ओपीडी खुलेगी, लेकिन भैया दूज की वजह से आधे दिन की ही रहेगी। लोगों से सुबह अस्पताल आने को कहा है।