फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only those who learn can move forward: Durvijay

जो सीखता है, वही आगे बढ़ता है : दुर्विजय

Thu, 19 Feb 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Only those who learn can move forward: Durvijay

विज्ञापन

बरेली। भाजपा की जिला इकाई की ओर से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला भोजीपुरा के दिव्यानंद आश्रम में आयोजित की गई। इसमें भाजपा के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि जो सीखता है, वही आगे बढ़ता है। सीखना बंद करने के साथ ही आपका विकास भी रुक जाएगा। प्रशिक्षण महाअभियान संगठन के सशक्तीकरण के लिए ऐतिहासिक कदम है।

दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि जिला स्तर पर दो दिन व मंडल स्तर 24 घंटे की प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। बूथ स्तर पर दो सत्र में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग सात मार्च से 14 अप्रैल के बीच और जिला प्रशिक्षण वर्ग 14 अप्रैल के बाद होंगे। भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, प्रशांत पटेल, कार्यक्रम संयोजक वीरपाल गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, शिव मंगल राठौर, किरण पटेल, ऋषभ बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed