फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Online right time .. Lay 35 hours on track

ऑनलाइन राइट टाइम.. पटरी पर 35 घंटे लेट

Tue, 07 Nov 2017 02:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 07 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की वेबसाइट जिन ट्रेनों को राइट टाइम दिखा रही है, वे भी जंक्शन पर दो-दो दिन लेट पहुंच रही हैं। वेबसाइट पर ट्रेनों का टाइम अपडेट न होने के कारण जंक्शन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों के सवालों का कोई जवाब स्टाफ के पास नहीं होता। सोमवार को भी कई ट्रेनें 25 से 35 घंटे तक की देरी से जंक्शन पहुंची। आला हजरत एक्सप्रेस की टाइमिंग गड़बड़ाने पर यात्रियों ने सोमवार को भी हंगामा किया। रेलवे स्टाफ को उन्हें समझाबुझाकर शांत करना पड़ा।  
विज्ञापन

सोमवार को जनसेवा एक्सप्रेस 25 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 34 घंटे और जननायक एक्सप्रेस करीब 23 घंटे देरी से चली। और भी दर्जनों ट्रेनें भी आठ से दस घंटे तक देर से जंक्शन पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से आजिज यात्रियों ने जंक्शन पर हंगामा किया। कई दिनों से लेट चल रही आला हजरत एक्सप्रेस की लेटलतीफी से यात्री सोमवार को भी परेशान हुए। सुबह जाने वाली ट्रेन शाम पांच बजे रवाना की जा सकी। रोजा के पास चले मरम्मत कार्य के चलते लखनऊ से आने वाली ट्रेनें भी देरी से जंक्शन पहुंची। अप लाइन की जनसेवा एक्सप्रेस करीब दस घंटे देरी से पहुंची। सरयू यमुना एक्सप्रेस भी नौ घंटे देरी से पहुंची। 
विज्ञापन


एनईआर की चार ट्रेनें निरस्त
पूर्वोत्तर रेलवे की सीमा से होकर गुजरने वाली 13 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इनमें एक ट्रेन आम्रपाली एक्सप्रेस को पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में नारायणपुर-पसराहा स्टेशनों के बीच रेल लाइन में खराबी आने और अन्य ट्रेनों को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक बरेली होकर जाने वाली चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 5 नवंबर को 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 6 नवंबर को 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 7 नवंबर को 15210 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed