{"_id":"644ec8a784e1a92532079364","slug":"online-fraud-of-five-lakh-rupees-from-constable-bareilly-news-c-4-bly1015-141641-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: ऑनलाइन टास्क के चक्कर में सिपाही ने गंवाए पांच लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे फंसाया जाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: ऑनलाइन टास्क के चक्कर में सिपाही ने गंवाए पांच लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे फंसाया जाल में
Mon, 01 May 2023 01:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:57 PM IST
सार
साइबर ठग अब टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क में मुनाफे का झांसा देकर लोगों को फंसा रहे हैं। बरेली में एक सिपाही को भी ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। उससे पांच लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
cyber crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में साइबर ठगों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से पांच लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई। यह धोखाधड़ी टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क देकर की गई। सिपाही ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सिपाही नितिन कुमार को साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क दिए। पूरा करने पर उनके खाते में रुपये भी भेजे। जब नितिन को विश्वास हो गया तो उन्होंने टास्क के नाम पर 90 हजार, 1.5 लाख, 1.2 लाख रुपये लगा दिए। रुपये देने के लिए टैक्स के नाम पर साइबर ठगों ने 1.5 लाख रुपये नितिन से और जमा करा लिए।
विज्ञापन
इस तरह नितिन से पांच लाख 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। नितिन को अब भी प्रलोभन दिए जा रहे हैं। नितिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
- किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न दें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद रखें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।