फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One should always live life like a celebration: Sudhanshu Maharaj

जीवन को हमेशा एक उत्सव की तरह जीना चाहिए : सुधांशु महाराज

Sat, 10 Oct 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
One should always live life like a celebration: Sudhanshu Maharaj
बरेली। विश्व जागृति मिशन की ओर से एमबी इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे सत्संग में शुक्रवार को सुधांशु महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन जीने की कला सिखाई। कहा कि हमें अपने जीवन को हमेशा एक उत्सव की तरह जीना चाहिए, ताकि निराशा और उदासी कभी भी हम पर हावी न हो सकें।
विज्ञापन

हमारी भारतीय संस्कृति में रोजाना कोई न कोई त्योहार मनाने की परंपरा है, इसके पीछे हमारे बुजुर्गों की यह दूरदर्शिता रही है कि इतने लंबे जीवन में व्यक्ति का आकर्षण कम न हो। त्योहारों के बहाने जीवन में ताजगी, नयापन और सुंदरता बनी रहती है।
विज्ञापन

गुरु महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यदि आपका हौसला, हिम्मत और विश्वास बना रहता है, तो समझ लीजिए कि आप पर गुरु की विशेष कृपा है। डॉ. अर्चिका सुधांशु ने कहा कि जब हम सत्संग यानी सत्य का संग करते हैं, तब हमारी विचारधारा और मन में बदलाव आता है, जिससे एक नए समाज का निर्माण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग सुनने और अच्छी पुस्तकें पढ़ने से डिप्रेशन और चिंताएं दूर होती हैं। मन प्रफुल्लित रहता है। सत्संग में राजकुमार अग्रवाल, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, देवेंद्र खंडेलवाल, पवन अरोड़ा, नरेंद्र नाथ खुराना आदि मौजूद रहे।

--
हवन में आहुतियां देकर की विश्वमंगल की कामना
बरेली। विश्व जागृति मिशन की ओर से एमबी इंटर कॉलेज में चल रहे सत्संग में सुबह के सत्र में पांच कुंडीय हवन किया गया। लोगों ने आहुतियां देकर विश्वमंगल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed