{"_id":"5f0383a48ebc3e42b62d0bf3","slug":"one-more-blow-ssp-s-head-muscle-bhojipura-inspector-infected-bareilly-news-bly411775084","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और झटका.. एसएसपी के हेड पेशी, भोजीपुरा का दरोगा संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और झटका.. एसएसपी के हेड पेशी, भोजीपुरा का दरोगा संक्रमित
विज्ञापन
भोजीपुरा थाने को सैनिटाइज करते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी दफ्तर में लिए गए 38 सैंपल
विज्ञापन
बरेली। पुलिस महकमे में कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार को और बढ़ गई। अब एसएसपी दफ्तर के हेड पेशी और थाना भोजीपुरा के दरोगा को संक्रमित पाया गया है। हेड पेशी के संक्रमित निकलने के बाद एसएसपी दफ्तर में सामान्य कामकाज बंद कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। अकाउंट सेक्शन में भी जांच के लिए 38 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
हेड पेशी की रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी दफ्तर के स्टाफ में हड़कंप जैसी स्थिति रही। पिछले दिनों एसपी क्राइम रहे रमेश भारतीय के संक्रमित होने के बाद एसपी देहात के पेशकार भी कोरोना की चपेट में आए थे। रविवार को ही एसएसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन का एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला। सोमवार को हेड पेशी को संक्रमण की पुष्टि के बाद दफ्तर का एक हिस्सा खाली कर सैनिटाइजेशन किया गया। हेड पेशी के पीलीभीत रोड पर आवास को भी सैनिटाइज कराया गया है।
भोजीपुरा के एक दरोगा को भी सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। दरोगा पिछले दिनों किसी शादी में मेरठ गए थे जहां से लौटने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उनके साथी दरोगा का भी सैंपल लिया गया है मगर अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है।