{"_id":"604a63948ebc3e8c965c099c","slug":"one-more-accused-mahoba-turned-out-police-raping-bareilly-news-bly440159789","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और आरोपी महोबा का निकला, दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और आरोपी महोबा का निकला, दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन
fraud
- फोटो : pixabay
एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर ठगी का मामला
विज्ञापन
जेल में बंद दूसरे आरोपी से पूछताछ के लिए विवेचक ने दाखिल किया बी वारंट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर 34 लाख रुपये ठगने के मामले में एक और आरोपी के महोबा में रहने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, पंकज खटीक को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने बी वारंट महोबा जेल में दाखिल कर दिया है।
करगैना में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक गोवर्धन लाल श्रीवास्तव ने थाना सुभाषनगर में थंब टॉवर सेक्टर नंबर 62 नोएडा के सचिन, पंकज खटिक, आदेश, वीरेंद्र, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. एसके शर्मा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन लोगों ने उनके पौत्र-पौत्री का मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज और बांदा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपये ठग लिए। गुरुग्राम, उत्तराखंड, दिल्ली आदि के लोगों से भी इन लोगों ने ठगी की। इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ नोएडा में भी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि पंकज खटिक जानलेवा हमले के मामले में महोबा जेल में बंद है। इसके चलते उससे पूछताछ के लिए विवेचक ने महोबा जेल में बी वारंट दाखिल किया है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील कुमार ने बताया कि पंकज का साथी आदर्श भी महोबा का ही रहने वाला है। पुलिस टीम उसकी तलाश में तीन दिन से महोबा में दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद दूसरे आरोपी से पूछताछ के लिए विवेचक ने दाखिल किया बी वारंट अमर उजाला ब्यूरो