फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One miscreant arrested in encounter, head constable also injured

Bareilly News: मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल भी घायल

Fri, 20 Jun 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
One miscreant arrested in encounter, head constable also injured
बरेली/बिथरी चैनपुर। लोगों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे तैय्यतपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी है। एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। घायल बदमाश और हेड कांस्टेबल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि कुआंडांडा तिराहा की ओर से हाईवे की ओर तीन बदमाश कार से जा रहे हैं। यह यात्रियों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करते हैं। इस पर इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम कुआंडांडा चौराहे के पास पहुंची। सफेद रंग की कार आते देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने कार को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा कर तैय्यतपुर गांव के पास बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हेड कांस्टेबल अखलाख गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पीलीभीत के थाना पूरनपुर के राजगंज निवासी शहवाज अली उर्फ अली खान के बाएं पैर के घुटने में गोली लगी और वह गिर गया। पूरनपुर के राजागंज निवासी सिकंदर और अहमदनगर निवासी अमन संभारी को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से एक कार, नौ हजार रुपये व तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। संवाद

-------
15 जून को शाहजहांपुर के निगोही के युवक को लूटा था
गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया है कि रात के समय वह सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़े हो जाते थे। यहां यात्रियों को लिफ्ट देकर रास्ते में उनसे लूटपाट करते थे। इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने बताया कि 15 जून को शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव हसौआ निवासी रामवीर गुरुग्राम से घर जाने के लिए बरेली आया था। सेटेलाइट बस अड्डे पर बदमाशों ने उसे कार में लिफ्ट दी और लूटपाट करने के बाद नवदिया झादा के पास चलती कार से फेंक दिया।

--
कार में लिफ्ट देकर लूट करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। एक के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है।- मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed