फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One lawyer killed, 133 more infected with Corona

कोरोना से अब एक वकील की मौत, 133 और संक्रमित मिले

Sat, 22 Aug 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
One lawyer killed, 133 more infected with Corona
demo photo - फोटो : demo photo

विधायक पप्पू भरतौल के कार्यालय समेत पॉश कॉलोनियों में पहुंचा वायरस
विज्ञापन

आरपीएफ, एसएसपी ऑफिस, ग्रीनपार्क, नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन में भी मिले संक्रमित

बरेली। भाजपा महानगर अध्यक्ष के संक्रमित मिलने के बाद अब कोरोना वायरस ने विधायक पप्पू भरतौल के कार्यालय में भी दस्तक दे दी है। यहां एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा आरपीएफ में दो, किशोर सदन और एसएसपी ऑफिस में फिर से एक-एक संक्रमित मिले हैं। वहीं, शहर की पॉश कॉलोनियों में कोरोना संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ती जा रही है। उधर, कोरोना संक्रमित फतेहगंज पश्चिमी के एक वकील की मौत हो गई। वकील में गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्हें निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, किंगकोर्ट अपार्टमेंट में रहने वाला विदेश से वापस आया एक व्यक्ति, भोजीपुरा के जलाला लालपुर में एक, निजी अस्पताल, गणेशपुरम, जोगीनवादा में दो, सुभाषनगर में चार, नवादा शेखान, नकटिया में एक, सिंधुनगर में दो, किला छावनी, धौराटांडा, कांजी टोला, कुहामी, जैतीपुर, बीधा में एक-एक, नबाबगंज में पांच, कांधरपुर में तीन, एनपी एग्रो, मदीना मस्जिद हजियापुर, रामपुर, नकटी नारायणपुर, बर्खा, अधकटा, गुलड़िया, अभयराजपुर में एक-एक, रामपुर गार्डन में दो, निजी अस्पताल और जाटवपुरा में दो, ग्रीन पार्क में तीन, भोजपुर, इज्जतनगर, नार्थ सिटी एक्सटेंशन में एक-एक, जनकपुरी में तीन, महेशपुरा अलीपुर अहमदपुर, डीएन सिटी में एक-एक, राजेंद्रनगर में दो, भोजीपुरा में दो, कानून गोयान, कर्मचारी नगर, छोटी बिहार मुंशी नगर, टैगोर रामनगर, छोटी पंत नगर में एक-एक, सिविल लाइंस, लभेड़ा में दो, मोहल्ला महादेव फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, सत्तारनगर, बिशारतगंज में एक, बछेड़ा, गांव करूना में दो, तहरपुर में तीन, उमरिया, रोहली टोला, पदारथपुर, प्रगति बिहार, बाजार संदल खां, बीसलपुर में एक, आंवला में तीन, कुंवरपुर में एक, साहूकारा में पांच, बदरक, रामपुर, बनवरगंज, रामवाटिका, ब्रजलोक कॉलोनी, माधोपुर, महेशपुर में एक, पसतोर सीबीगंज में दो, सिद्धार्थ नगर, लोहिया बिहार, बीडीए कॉलोनी, किला, मीरगंज में एक और सर्किट हाउस चौराहा पर दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आज एमएमयू इन इलाकों में करेगी सैंपलिंग

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रथम चरण और दोपहर एक से अपरान्ह साढ़े तीन बजे तक के दूसरे चरण में कोविड-19 जांच के लिए सैंपलिंग की जाएगी। पहले चरण में मेधांश अस्पताल बदायूं रोड, ग्लोबल अस्पताल और जीवन ज्योति अस्पताल पर सैंपल होंगे। दूसरे चरण में रामगंगा अस्पताल बदायूं रोड, गंगाचरण अस्पताल, धनवंतरि अस्पताल के पास सैंपलिंग होगी। इसके अलावा जगतपुर सरकारी अस्पताल, सुभाषनगर में स्वास्थ्य केंद्र, गंगापुरम में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल कुदेशिया पर दोपहर बारह से तीन बजे तक सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल कराने के लिए लोग निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री ऑफिस में संक्रमण की आशंका

बरेली। रजिस्ट्री ऑफिस में कोविड प्रोटोकॉल का मखौल उड़ाया जा रहा है। लोगों के मुताबिक कार्यालय में सैनिटाइजेशन नहीं हो रहा। थंब इंप्रेशन के बाद स्याही दीवार पर रगड़कर साफ हो रही है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में कार्यालय में संक्रमण फैलने के खतरे की आशंका है। सब रजिस्ट्रार प्रथम ब्रजेश कुमार के मुताबिक संक्रमण से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन हो रहा है। लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed