{"_id":"5d78920b8ebc3e93df4229f8","slug":"one-died-and-many-workers-injured-in-badaun-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदायूं में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबे 11 मजदूर, एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बदायूं में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबे 11 मजदूर, एक की मौत, 10 घायल
Wed, 11 Sep 2019 11:50 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
घायल मजदूरों को भेजा गया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। बदायूं के उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे के बाइपास पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। घटना में ट्रॉली में सवार 11 मजदूर दब गए।
विज्ञापन
इस हादसे में ट्रॉली में सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच मजदूरों की हालत गंभीर है। सभी 10 घायलों को बदायूं के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि सभी मजदूर उझानी के फुलासी गांव के निवासी थे
विज्ञापन