फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one death and 21 dengue positive

एक मौत, २१ डेंगू पीड़ित

Wed, 10 Nov 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
one death and 21 dengue positive
बरेली। रोकथाम के दावों के बीच हर दिन बड़ी तादाद में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को हुई जांच में डेंगू के 21 नए मरीज मिले। इधर, एक बुजुर्ग की डेंगू से मौत हो गई। जिले में डेंगू के अब तक 469 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, मलेरिया की चपेट में एक व्यक्ति मिलने के बाद मलेरिया पीड़ितों की तादाद 2298 हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज नेे डेंगू पीड़ित 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत होने की सूचना दी। पुराना शहर के रहने वाले बुजुर्ग की रिपोर्ट पिछले दिनों डेंगू पॉजिटिव आई थी। परिजन ने इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहीं, करीब 88 लोगोें की हुई एलाइजा जांच में 21 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें 15 लोगों की रिपोर्ट जिला अस्पताल की लैब, पांच लोगों की एसआरएमएस और एक व्यक्ति ने निजी लैब में डेंगू की जांच कराई थी। पीड़ितों में बड़ा बाजार, करमपुर चौधरी, नवाबगंज, भोजीपुरा, फरीदपुर, कैंट, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, स्लीपर रोड आदि इलाकों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

27846 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
बरेली। कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को 27846 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 7618, 45 पार के 10769 लोगों को कोविशील्ड और 9659 लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 2282456 लोगों को पहली और 845553 लोगों को वैक्सीन की दोनोें डोज लग चुकी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed