फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   on Womens Day 90 Daughter honoured in Aprajita 100 million Smiles

महिला दिवस पर 90 बेटियों-महिलाओं को सम्मान, पढ़ाई से लेकर समाजसेवा में दिया योगदान

Fri, 08 Mar 2019 07:16 PM IST
पवन चंद्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: पवन चंद्रा Updated Fri, 08 Mar 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
on Womens Day 90 Daughter honoured in Aprajita 100 million Smiles
अमर उजाला की मुहिम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के अजमानी पब्लिक स्कूल में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की 37 मेधावी 

विज्ञापन

छात्राओं, सात कराटे प्रशिक्षित किशोरियों और चिकित्सा, शिक्षा, सरकारी सेवा व राजनीति में परचम लहराने वालीं 46 महिलाओं को मिलाकर 90 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बेटियां ही हमारा आज और कल, एक कॉल पर होगी समस्या हल 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी पूनम ने कहा है कि अमर उजाला की मुहिम अत्यंत सराहनीय है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस मुहिम से समाज में निश्चित रूप से बदलाव आएगा। क्योंकि जिस चीज की जरूरत महसूस की जाती है, वैसा होने लगता है। एसपी ने दो टूक कहा कि बेटियां ही हमारा आज और कल। इनकी सुरक्षा करना पुलिस का धर्म है। बेटियां, उनके (एसपी) मोबाइल पर एक कॉल कर दें, उनकी सारी समस्या पुलिस हल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महिलाओं को मिला सम्मान
जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, एसपी पूनम, पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक, शिक्षा जगत से शिप्रा बाजपेई, डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, मधु टियारा, गुरजीत अजमानी, अमिना बेगम, रुबिना बेगम, मधु मिश्रा, सुमन वर्मा, अपूर्णा पांडेय, कामिनी यादव, अनीता, अधिकारियों में एसडीएम मोहम्मदी स्वाती शुक्ला, सीओ मोहम्मदी श्रेष्ठा ठाकुर, समाजसेवा से डॉ. उमा कटियार, सावित्री यादव, डॉ. प्रीती वर्मा, डॉ. पारुल त्रिवेदी, सुमन श्रीवास्तव एडवोकेट, आशा सिंह, आरती श्रीवास्तव चेना नायक, चंदा, नूरी, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. इंद्रा चोपड़ा, डॉ. राधा टंडन, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. रुचिका टंडन, नेशनल हॉकी खिलाड़ी तृप्ति अवस्थी, महिला सिपाही नीरज मिश्रा आदि 90 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed