फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   asking for return loan amount miscreants tore stomach of young man with a knife in bareilly

उधारी वापस मांगना गुनाह नहीं: रुपये लौटाने की मांग पर दबंगों ने चाकू से युवक का पेट फाड़ा, दोस्त पर किया हमला

Sun, 28 Aug 2022 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 01:54 AM IST
सार

युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में पीड़ित युवक का दोस्त भी घायल हुआ है। इज्जतनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
asking for return loan amount miscreants tore stomach of young man with a knife in bareilly
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में उधारी की रकम मांगने पर दबंगों ने चाकू से हमला कर युवक का पेट फाड़ दिया। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में पीड़ित युवक का दोस्त भी घायल हुआ है। इज्जतनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

प्रेमनगर के शास्त्रीनगर में रहने वाले आशीष मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनका छोटा भाई सिद्धार्थ मिश्रा अपने दोस्त निशांत श्रीवास्तव के साथ अर्चना रेजीडेंसी बसंत बिहार गया था। वहां इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर निवासी शुभम रस्तोगी उर्फ गोली और विकास शर्मा उर्फ सिंटू पंडित मिले। सिद्धार्थ ने शुभम से उधार दिए रुपये देने को कहा तो वह गालियां देने लगा। विरोध करनेे पर शुभम और विकास ने हमला कर दिया।

विज्ञापन

चाकू मारकर सिद्धार्थ का पेट फाड़ दिया। सिद्धार्थ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। बचाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने निशांत पर भी हमला कर दिया। निशांत के भी हाथ पर चाकू लगे हैं। सिद्धार्थ को गंभीर हालत हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शुभम और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी शुभम पेशेवर अपराधी
आरोपी शुभम पेशेवर अपराधी है। शुभम एक दरोगा के घर में लूट करने के साथ ही चोरी, तमंचा आदि के मामले में जेल जा चुका है। शुभम पर जिले में लगभग छह से सात मुकदमे दर्ज है। इनके अलावा शुभम दिल्ली से भी जेल जा चुका है। उसके साथी विकास शर्मा का पुलिस आपराधिक इतिहास तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed