ओम प्रकाश राजभर बोले: अगर सपा आजम खान की हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों; अखिलेश पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर आजम खान को फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर सपा आजम खान की हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों। सरकार उनकी ही थी। राजभर ने आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजम खान जिस केस में फंसे हैं, जो सपा के शासन का मामला है। अगर सपा उनकी हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों। सरकार उनकी थी, सारे अधिकारी उनके थे। अगर कानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती।
ओम प्रकाश राजभर शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने युनानी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। पत्रकार वार्ता में राजभर ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म करेंगे, दूसरी तरफ सपा नेता अखिलेश यादव कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे। दोनों नेता तय कर लें कि क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करना खिलवाड़ है क्या? संविधान खत्म करना किसकी के बस में नहीं है।
ये भी पढ़ें- UP News: 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर बोले- वन एजुकेशन क्यों नहीं?
सत्तापक्ष का उपचुनाव होता है- राजभर
उपचुनाव पर राजभर ने कहा कि विपक्ष जानता है कि सत्तापक्ष का उपचुनाव होता है। जनता भी यह जानती है। इसलिए जनता भी सत्ता के साथ रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां चाहती हैं कि प्रदेश में दंगे हों। दंगा होगा तो उनका वोट फिक्स होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा साकार कर रही है। बिना भेदभाव के काम हो रहा है। स्वच्छता और विकास पर काम हो रहा है।
'एनडीए सरकार में ही होगी जातिगण जनगणना'
जातिगत जनगणना के सवाल पर राजभर बोले कि लोग जातिवाद करना चाहते हैं। हम लोग जातियों को गोलबंद कर उनको उनका हिस्सा दिलाना चाहते हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग जब सत्ता में रहते हैं, तब इनका जातीय जनगणना याद नहीं आती। तब इनको अपनी जाति याद आती है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना नरेंद्र मोदी के नेृतत्व में एनडीए सरकार में ही होगी। मंगेश यादव के एनकाउंटर पर उठे रहे सवालों पर कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती।