फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Om Prakash Rajbhar targets Akhilesh Yadav over Azam Khan Case

ओम प्रकाश राजभर बोले: अगर सपा आजम खान की हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों; अखिलेश पर साधा निशाना

Sat, 21 Sep 2024 02:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 02:45 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर आजम खान को फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर सपा आजम खान की हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों। सरकार उनकी ही थी। राजभर ने आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar targets Akhilesh Yadav over Azam Khan Case
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजम खान जिस केस में फंसे हैं, जो सपा के शासन का मामला है। अगर सपा उनकी हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों। सरकार उनकी थी, सारे अधिकारी उनके थे। अगर कानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती।

विज्ञापन


ओम प्रकाश राजभर शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने युनानी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। पत्रकार वार्ता में राजभर ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म करेंगे, दूसरी तरफ सपा नेता अखिलेश यादव कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे। दोनों नेता तय कर लें कि क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करना खिलवाड़ है क्या? संविधान खत्म करना किसकी के बस में नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर बोले- वन एजुकेशन क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सत्तापक्ष का उपचुनाव होता है- राजभर 
उपचुनाव पर राजभर ने कहा कि विपक्ष जानता है कि सत्तापक्ष का उपचुनाव होता है। जनता भी यह जानती है। इसलिए जनता भी सत्ता के साथ रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां चाहती हैं कि प्रदेश में दंगे हों। दंगा होगा तो उनका वोट फिक्स होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा साकार कर रही है। बिना भेदभाव के काम हो रहा है। स्वच्छता और विकास पर काम हो रहा है। 

'एनडीए सरकार में ही होगी जातिगण जनगणना'
जातिगत जनगणना के सवाल पर राजभर बोले कि लोग जातिवाद करना चाहते हैं। हम लोग जातियों को गोलबंद कर उनको उनका हिस्सा दिलाना चाहते हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग जब सत्ता में रहते हैं, तब इनका जातीय जनगणना याद नहीं आती। तब इनको अपनी जाति याद आती है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना नरेंद्र मोदी के नेृतत्व में एनडीए सरकार में ही होगी। मंगेश यादव के एनकाउंटर पर उठे रहे सवालों पर कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed