फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   old man blackmailed by honey trap gang in Bareilly

Honey Trap: दो लोगों संग घर में घुसी महिला, अंदर से दरवाजा किया बंद, रिटायर्ड कर्मचारी को ऐसे फंसाया जाल में

Thu, 08 Feb 2024 09:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 09:37 AM IST
सार

बरेली में एक महिला ने अपने तीन साथियों को साथ लेकर रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी को हनी ट्रैप के जाल में फंसा लिया। उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर 5.5 लाख रुपये वसूले। पीड़ित ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
old man blackmailed by honey trap gang in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रोडवेज के चालक, कथित पत्रकार और महिला समेत चार लोगों ने सुभाषनगर निवासी रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर 5.5 लाख रुपये वसूल लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे सालभर ब्लैकमेल किया। पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नेकपुर गल्ला मंडी निवासी पीड़ित ने बताया कि सेवानिवृत्त होने पर मिले रुपयों से उन्हें मकान की मरम्मत करानी थी। इसके लिए उन्होंने 4.5 लाख रुपये अपने घर में रखे थे। उनके परिवार के लोग बाहर गए थे। 12 जुलाई 2023 को सुबह 5:30 बजे वह अपने घर का दरवाजा खोलकर सफाई कर रहे थे। अचानक मढ़ीनाथ निवासी सत्यप्रकाश उर्फ सत्यम शर्मा, एक अज्ञात महिला और एक व्यक्ति को साथ लेकर उनके घर में घुस आया। उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। सत्यप्रकाश ने खुद को पत्रकार बताते हुए वीडियो कैमरा निकाल कर महिला के झूठे बयान रिकॉर्ड करने शुरू कर दिए। तीनों उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उनसे थाने चलने के लिए कहने लगे। वह थाने चलने के लिए तैयार हो गए तो सत्य प्रकाश और महिला ने पांच लाख रुपये में मामला रफादफा करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य प्रकाश ने धमकाया कि उसके पिता शाहजहांपुर के थाना कलान में दरोगा हैं। पांच लाख रुपये नहीं दिए तो वह मुकदमे में फंसा देगा। आरोपियों ने उनके कमरे की तलाशी ली तो 4.5 लाख रुपये मिल गए। उस वक्त वे रुपये लेकर चले गए। शिकायत करने पर उनको कार्रवाई की धमकी भी दी थी।

एक लाख रुपये बाद में वसूले
पीड़ित के मुताबिक दो दिन बाद ही सत्यप्रकाश उर्फ सत्यम ने उन्हें दोबारा कॉल की। कहा कि वह रुपये तो महिला व उसका साथी ले गए। हमारे लिए कुछ बचा नहीं। हमें अलग से रुपये दो। पीड़ित ने उसे दो बार में एक लाख रुपये दिए। इसके बाद भी वह लगातार उन्हें धमकाकर रुपये मांगता रहता है।

साथी कर्मचारी ही निकला भेदी
पीड़ित के मुताबिक एक बार सत्यम को रुपये देते हुए उन्होंने पूछा कि उनके घर का पता और नंबर किसने दिया तो उसने बताया कि रुहेलखंड डिपो के ड्राइवर रोडवेज कॉलोनी निवासी विजय प्रकाश शर्मा ने उसे ये जानकारी दी है। पीड़ित ने यह समस्या एसएसपी को भी बताई थी, इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डॉक्टर की मौत के जिम्मेदार भी नहीं पकड़े गए
हनी ट्रैप का शिकार होने के बाद सुभाषनगर निवासी डॉ. अमरेंद्र चौहान ने खुदकुशी कर ली थी। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनकी दो नाबालिग बेटियां उस केस को लड़ने की स्थिति में नहीं थीं जो डॉ. चौहान ने कोर्ट के आदेश से दर्ज कराया था। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने पहल कर मामले में हत्या की धाराएं बढ़वाईं। कुछ आरोपी जेल भेजे गए। मौजूदा थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने भी एक आरोपी मधु उर्फ ममता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि हनी ट्रैप से जुड़े मामले में पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सुभाषनगर थाने में पहले से चल रहे मामले में शेष आरोपी भी जेल भेजे जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed