फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather: Rain and Hailstorm in Bareilly, temperature dips

बरेली में मौसम का यूटर्न, बारिश के साथ ओले भी गिरे, बढ़ी ठंड

Fri, 13 Mar 2020 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो बरेली ब्यूरो
बरेली ब्यूरो Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Weather: Rain and Hailstorm in Bareilly, temperature dips
गुरुवार को बरेली में बारिश के साथ ओले भी पड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

करीब हफ्ते भर से गुनगुनी धूप खिला रहे मौसम ने गुरुवार को अचानक यू टर्न ले लिया। दिन में चटख धूप के साथ बादल की लुकाछिपी जारी रही, लेकिन शाम को अचानक गरज के बाद बारिश हुई। बारिश के साथ ओलों ने लोगों को हैरत में डाल दिया। मौसम के कुछ ठंड भी बढ़ गई। वहीं, मौसम विभाग ने तीन दिनों तक कमोवेश ऐसा ही मौसम बने रहने की बात कही है। कृषि विभाग ने किसानों को तिलहन समेत अन्य फसलों को काटने के बाद सुरक्षित रखने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पिछले करीब तीन दिनों से बादलों के मंडराने का सिलसिला जारी था, लेकिन माहौल अनुकूल न मिलने से बारिश नहीं हो सकी। गुरुवार को सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ हावी होने लगा। रात आठ बजे गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई और ओले भी गिरे। दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम भी दो डिग्र्री बढ़त के साथ 16.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शहर में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है। इसलिए किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने, कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर फसल में कीटनाशक आदि का छिड़काव करने और खेतों में पानी न भरने देने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन

 

नुकसान की भरपाई के लिए हेल्पलाइन पर कॉल करें किसान

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी ने किसानों से फसल को बारिश, ओले गिरने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने को कहा है। ताकि समय से नुकसान का आकलन कर उसकी भरपाई की जा सके। प्रगतिशील किसान डॉ. विकास वर्मा का कहना है कि बेमौसम हो रही बारिश से किसानों की गेहूं, गन्ना, तिलहन, दलहन और साग सब्जियां आदि बरबाद हो रही हैं। फसलों में रोग लगने की भी आशंका है। वहीं, प्रगतिशील किसान अनिल साहनी ने किसानों को खेतों में पानी इकट्ठा न होने देने, गेहूं की गिरी फसल को कीट और चूहों आदि से बचाने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed