फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OHE damaged at several places due to storm, trees fell in the yard, 25 trains affected.

Bareilly News: आंधी से कई स्थानों पर ओएचई क्षतिग्रस्त, यार्ड में पेड़ गिरे, 25 ट्रेनें प्रभावित

Wed, 27 May 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
OHE damaged at several places due to storm, trees fell in the yard, 25 trains affected.
बरेली। आंधी के चलते सोमवार रात ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। मंगलवार दोपहर तक गाड़ियों की रफ्तार पर इसका असर दिखा। आंधी में कई स्थानों पर पेड़ और मलबे के गिरने और ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 25 से ज्यादा गाड़ियों का संचालन बाधित हुआ। ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर जगह-जगह रोक दिया गया।
विज्ञापन

ओएचई फेल और रेल लाइन बाधित होने के कारण सोमवार रात को आने वाली गाड़ियां मंगलवार दोपहर पहुंचीं। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोजा–लखनऊ रेलखंड में ओएचई लाइन समेत रेलवे के अन्य उपकरणों को भारी क्षति पहुंची है। नुकसान के कारण रोजा-लखनऊ रेलखंड में पांच स्थानों पर नए कॉशन देने पड़े हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी ट्रिपिंग के कारण गाड़ियाें की रफ्तार प्रभावित रही। मंगलवार को अप-डाउन की 20 से ज्यादा गाड़ियों ने छह घंटे तक इंतजार कराया। विशेष गाड़ियां भी 11 घंटे तक देरी से आईं। सोमवार रात से ही वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) सचिन कुमार टीआरडी कर्मचारियों के साथ प्रभावित इलाकों में मरम्मत और ट्रेनों का संचालन बहाल कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
इन स्थानों पर ओएचई को नुकसान
सोमवार रात आंधी-तूफान के कारण बिलपुर–मीरनपुर कटरा रेलखंड, रोजा यार्ड, पीआरपीएम यार्ड, रोजा–बंथरा रेलखंड, कौड़ा–बेहटागोकुल रेलखंड, बरेली-रोजा रेलखंड में ओएचई फेल होने के साथ स्थानों पर यार्ड में पेड़ों के गिरने, टिनशेड उड़ने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। लाइन क्लियर करने का काम युद्ध स्तर पर किया गया। इसके बाद भी चार घंटे तक का समय लगा।

------
इन गाड़ियों ने कराया इंतजार-
20503 राजधानी एक्सप्रेस 1:40 घंटे, 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे, 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस तीन घंटे, 12203 अमृतसर गरीब रथ 4:30 घंटे, 12203 एसी सुपरफास्ट सात घंटे, 14673 शहीद एक्सप्रेस 7:20 घंटे, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस छह घंटे, 22317 हमसफर एक्सप्रेस चार घंटे, 12371 हावड़ा-बीकानेर साप्ताहिक छह घंटे की देरी से आई। 12229 लखनऊ मेल सात घंटे, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 7:30 घंटे, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस चार घंटे, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस 7:30 घंटे, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस चार घंटे, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस 7:20 घंटे, 15651 लोहित एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से रही। 15001 राप्ती गंगा एक्सप्रेस छह घंटे, 19602 उदयपुर सिटी एक्सप्रेस पांच घंटे, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, 13009 दून एक्सप्रेस तीन घंटे, 13019 बाघ एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से जंक्शन आई। 14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस दो घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस दो घंटे, 15043 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस छह, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच, 22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आई।



----
वर्जन :
सोमवार रात आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर ओएचई क्षतिग्रस्त हो गई। अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान गाड़ियों का संचालन बाधित हुआ। गाड़ियों का संचालन सामान्य करने में तीन से चार घंटे का समय लगा। कुछ स्थानों पर काम अब भी जारी है। - महेश यादव, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed