फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Oh, the high cost of living... anklets and toe rings dropped from government-sponsored weddings

Bareilly News: हाय महंगाई... सरकारी शादी से पायल-बिछिया की विदाई

Sun, 18 Oct 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 18 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Oh, the high cost of living... anklets and toe rings dropped from government-sponsored weddings
बरेली। महंगाई के चलते मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में इस बार दुल्हनों को चांदी की पायल और बिछिया नहीं दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग ने इसके बजाय जोड़ों को 22 तरह के अन्य उपहार देने की तैयारी की है। जिले में 19 और 21 अक्तूबर को विकासखंड स्तर पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी कराती है। इसके तहत उन्हें गृहस्थी बसाने के लिए उपहार सामग्री भी दी जाती है। चांदी के बढ़ते दामों के कारण पायल और बिछिया को उपहारों की सूची से बाहर किया गया है। यह दुल्हनों को मिलने वाले पारंपरिक उपहारों में बदलाव है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशू शेखर ने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि उपहार सामग्री में शासन स्तर से आंशिक बदलाव किए गए हैं। सामग्री में मानक और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

नए उपहारों का विवरण
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को 22 तरह की सामग्री मिलेगी। इसमें साड़ी सेट, पैंट-शर्ट का कपड़ा, बर्तन, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, छत का पंखा, कूलर और इस्त्री शामिल हैं। गृहस्थी के लिए आठ किलोग्राम का स्टेनलेस स्टील भोजन सेट दिया जाएगा। पांच लीटर का कुकर और पांच किलोग्राम की एल्युमिनियम की कड़ाही भी शामिल है। एक ट्रॉली बैग और फाइबर बॉक्स में सौंदर्य किट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed