{"_id":"5adc886c4f1c1b65098b5d6c","slug":"officials-to-survey-about-pm-awas-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने नाराजी जताई तो सर्वे की याद आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने नाराजी जताई तो सर्वे की याद आई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 22 Apr 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में हो रही हीलाहवाली को लेकर केंद्र सरकार की फटकार के बाद शासन से लेकर नगर निगम तक हड़कंप मचा है। शनिवार शाम आनन-फानन में नगर निगम में बैठक बुलाकर सर्वे के लिए 12 टीमों का गठन कर दिया गया। सर्वे रविवार को होगा।
शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नामित कंसलटेंट संस्था सरयू बाबू इंजीनियरिंग फॉर रिसोर्सेज डेवलपमेंट द्वारा आवास विस्तार के लिए शहर में 1280 लाभार्थियों का चयन किया था। इसके बाद नगर निगम को सर्वे कराकर इस सूची का क्रॉस वेरिफिकेशन कराना जाना था, मगर बरेली समेत पूरे प्रदेश में यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा था। इसे लेकर केंद्र सरकार ने नाराजगी जताई तो शनिवार को शासन हरकत में आया और सभी नगर निकायों को फटकार लगाई गई। इसके बाद नगर निगम में प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह ने निर्माण, टैक्स और स्वास्थ्य अनुभाग की बैठक बुलाई। डूडा के अधिकारी भी इसमें मौजूद रहे। सभी विभागों की 12 टीमें बनाई गईं और तय किया गया कि रविवार को अवकाश के दिन ही लाभार्थियों के सर्वे का काम पूरा किया जाएगा।