{"_id":"6691cfbeab162525df035148","slug":"officers-failed-to-convince-only-13-out-of-11970-teachers-marked-online-attendance-bareilly-news-c-4-lko1018-438224-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अफसर समझाने में नाकाम... 11,970 शिक्षकों में से 13 ने ही लगाई ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अफसर समझाने में नाकाम... 11,970 शिक्षकों में से 13 ने ही लगाई ऑनलाइन हाजिरी
Sat, 13 Jul 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने परिषदीय विद्यालयों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को कई विद्यालयों में निरीक्षण किया, लेकिन विरोध व तकनीकी कारणों से उपस्थिति का आंकड़ा 13 से अधिक नहीं हो सका। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शिक्षकों को समझाने निकले अफसर पहले दिन ही फेल रहे।
अधिकतर ब्लॉकों के बीईओ अपने-अपने क्षेत्र के पांच विद्यालयों का सुबह ही निरीक्षण करने पहुंच गए। बीएसए संजय सिंह ने भी बिथरी चैनपुर के विद्यालयों का निरीक्षण किया। ऑनलाइन उपस्थिति लगाने से इन्कार करने वाले दो विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया। कुछ स्कूलों में शिक्षकों ने हाजिरी लगाने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खामी के कारण सफलता नहीं मिल सकी। जिले के 2492 विद्यालयों में 11,970 शिक्षक हैं। बहेड़ी में एक, भोजीपुरा में एक, मीरगंज में एक, क्यारा में एक, नवाबगंज में चार और भदपुरा में पांच शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की है।
ब्लॉक क्यारा के संकुल शिक्षकों ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी को इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि वे चार वर्षों से संकुल शिक्षक के दायित्वों को निभा रहे हैं। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उन्होंने संकुल पद से त्यागपत्र दिया है। इसमें सुनील कुमार, कुलदीप सिंह, अनुज सिंह, रुचि अग्रवाल, शुचि गुप्ता, नीतू सिंह आदि शामिल रहे। बीईओ पूरन लाल ने कहा कि किसी का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। सभी अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।