{"_id":"604a63938ebc3ec79c6ae9f4","slug":"odd-semester-examination-will-be-held-at-31-centers-list-released-bareilly-news-bly440161434","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषम सेमेस्टर की परीक्षा 31 केंद्रों पर होगी, सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषम सेमेस्टर की परीक्षा 31 केंद्रों पर होगी, सूची जारी
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
बुधवार देर रात जारी हुई केंद्रों की सूची, बरेली कॉलेज में 13 अन्य कॉलेजों की परीक्षा
विज्ञापन
बरेली। एलएलबी, बीबीए, बीएससी समेत अन्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के केंद्रों की प्रस्तावित सूची रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी कर दी। विश्वविद्यालय से संबद्ध 145 कॉलेजों की परीक्षा के लिए 31 कॉलेजों में केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिस कॉलेज में छात्रों की संख्या कम है, वहां अन्य कॉलेजों के परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी बरेली कॉलेज में परीक्षा देंगे।
बुधवार देर रात जारी हुई परीक्षा केंद्र की प्रस्तावित सूची के अनुसार, बरेली कॉलेज को सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। यहां अपने कॉलेज समेत 13 अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी परीक्षा देंगे। वहीं जो अन्य केंद्र बनें हैं, उनमें आदर्श महाविद्यालय हरदुआ नवाबगंज में 1148, डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में 866, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी में 803, खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी पीलीभीत बाईपास में 1307, राजेंद्र प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मीरगंज में 140, सूरजभान इंस्टीट्यूट राजेंद्र नगर में 635, जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज नैनीताल रोड में 288 विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, जेपी नगर, बिजनौर और संभल में भी केंद्र बने हैं। जिसकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जल्द अपलोड होंगे।

आठ केंद्र पर 10477 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
पिछले दिनों परीक्षा के लिए मांगे गए आवेदन में करीब 44 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बरेली के आठ कॉलेजों में 10,477 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। इसके अलावा अलग-अलग कोर्स में से कुछ की परीक्षा 19 और 20 मार्च से शुरू होगी। बुधवार को एलएलबी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा चुका है।
विज्ञापन