फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Obscene video made after rape, report

Bareilly News: दुष्कर्म के बाद बनाया अश्लील वीडियो, पांच लाख न देने पर दी धमकी, रिपोर्ट

Sun, 23 Jun 2024 08:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Obscene video made after rape, report
फरीदपुर। दुष्कर्म कर आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। अब पांच लाख रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने पीड़िता का तय निकाह भी तोड़वा दिया है। पुलिस ने नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी आरोपी राशिद खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने फरीदपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी राशिद खां ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके घर में सारी महिलाएं हैं। परिजनों ने उसका निकाह तय कर दिया था। आरोपी को यह बात जैसे ही पता लगी तो वह ससुराल पहुंचकर निकाह तोड़वा दिया। आरोपी उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर आरोपी राशिद खां के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed