फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Obscene dance of bar girls on Ramlila stage in Bareilly

Bar Dancer: रामलीला मंच पर बार बालाओं का अश्लील डांस, पुलिस ने चेतावनी देकर कराया बंद

Tue, 27 Sep 2022 02:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Sep 2022 02:35 PM IST
सार

जोगीनवादा के बनखंडी नाथ मंदिर में चल रही रामलीला में बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ। रामलीला में चल रहे अश्लील डांस का लोगों ने वीडियो बनाया और ट्वीट करने के साथ ही वीडियो को वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Obscene dance of bar girls on Ramlila stage in Bareilly
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामलीला मंच पर बार बालाओं का अश्लील डांस होने की शिकायत के बाद पुलिस ने चेतावनी देकर उसे बंद करा दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


रविवार को जोगीनवादा के बनखंडी नाथ मंदिर में चल रही रामलीला में बार बालाओं का डांस हुआ। रामलीला में चल रहे अश्लील डांस का लोगों ने वीडियो बनाया और ट्वीट करने के साथ ही वीडियो को वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते ही बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और डांस को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो आयोजकों ने डांस को बंद कर दिया। इसके साथ ही आयोजकों से पूछताछ के साथ ही पुलिस को पता चला है बार बालाओं को बदायूं से बुलाया गया था और अश्लील डांस रामलीला के खत्म होने के बाद हुआ है। इस डांस में अश्लील डांस कर रही बार बालाओं पर पैसे भी उड़ाए जा रहे थे। इसको लेकर लोगों ने आपत्ति जता कर आलाधिकारियों को ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि मामले में ट्वीट का संज्ञान लेने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आयोजकों द्वारा डांस कराया गया था। उनको आपत्ति जताका चेतावनी दी गई और डांस को बंद करा दिया गया। उन्होंने कहा की मामले में किसी की ओर से तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed