Bareilly News: घर में हुई चोरी... नर्स ने चप्पल से पहचाना चोर, चौकी पुलिस की लापरवाही से भागा
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में 10 सितंबर को नर्स के घर में चोरी हो गई। जब वह घर पहुंचीं तो मौके पर एक चप्पल पड़ी मिली, जिससे उन्होंने आरोपी की पहचान की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरती, जिससे आरोपी भाग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में चौकी पुलिस की लापरवाही से एक चोर भाग गया। बसंत विहार निवासी सरोज कुमारी ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि वह अस्पताल में नर्स हैं। दस सितंबर को वह नौकरी पर थीं। उनके बच्चे कोचिंग और पति ई रिक्शा चलाने गए थे। तभी चोरों ने सीढ़ी लगाकर घर में रखे जेवर और 33 हजार रुपये चोरी कर लिए। बच्चे जब कोचिंग से लौटे तो घटना का पता चला।
सूचना पर पहुंची नर्स को मौके पर एक चप्पल पड़ी मिली जो उनके पड़ोसी पड़ोसी राजा की थी। सरोज कर्मचारी नगर पुलिस चौकी गईं और राजा के बारे में बताया, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस रात के समय पहुंची तब तक आरोपी राजा भाग गया था। इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने कर्मचारी नगर चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
चोरी की तीन बाइकें बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
बिथरी चैनपुर क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चुराने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि चार लोग चोरी की बाइक लेकर मेहतरपुर करोड़ की तरफ से कुआंडांडा की ओर जा रहे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर उनको मेहतरपुर करोड़ गांव के पास पकड़ लिया। चारों ने अपना नाम वीरपाल सागर व अमित निवासी खजुरिया संपत, कासिव निवासी भोजपुर, हनी सिंह उर्फ योगेश निवासी सहजनपुर बताया। पूछताछ में चारों ने बताया कि वे बाइक चोरी कर उनको बेचते हैं। बताया कि वे इन बाइकों को बेचने नेपाल जा रहे थे।