{"_id":"660b219cb10de4de300612d5","slug":"nurhasan-is-just-a-pawn-the-drug-dealer-is-out-of-the-loop-bareilly-news-c-4-bly1015-373772-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नूरहसन सिर्फ मोहरा, नशे के सौदागर शिकंजे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नूरहसन सिर्फ मोहरा, नशे के सौदागर शिकंजे से बाहर
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर के बेहरा गांव निवासी नूरहसन को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नूरहसन बेहरा के नामी तस्कर छोटे व तैमूर का महज अदना सा प्यादा है। फरीदपुर पुलिस बड़े तस्करों को वॉकओवर देकर छोटों पर कार्रवाई की खानापूर्ति कर रही है।
नूरहसन पढेरा गांव के प्रधान रहे तस्कर शाहिद खां उर्फ छोटे का रिश्तेदार है। छोटे के यहां डेढ़ साल पहले स्मैक की फैक्टरी पकड़ी गई थी। पुलिस ने 20 किलो स्मैक बरामद कर उसे जेल भेजा था। फरीदपुर क्षेत्र के ही बेहरा गांव के नामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला भी शाहिद उर्फ छोटे का रिश्तेदार है। भूरे खां गौटिया का तस्कर रुकसाद भी इनका रिश्तेदार है।
फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्करों पर पुलिस कार्रवाई करती रही है पर फरीदपुर के बेहरा गांव के तस्करों पर पुलिस का रुख हमेशा नरम रहा है। बेहरा व पढ़ेरा के तस्करों पर दिल्ली व अन्य प्रदेशों की पुलिस अक्सर कार्रवाई करती हैं। भोला का धंधा भाई फरमान व चाचा राशिद चला रहे हैं। मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने छापा मारकर स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया था। बारादरी थाने में फरमान व राशिद आदि पर मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन कार्रवाई करने से पुलिस कतराती रही। बताया जा रहा है कि फरमान का आसपास के जिलों तक नेटवर्क है। दिल्ली में भी उसके रिश्तेदार रहते हैं जो तस्करी में उसकी मदद करते हैं।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में केवल बरेली पुलिस ने ही तीन तस्करों पर पिट एनडीपीएस की कार्रवाई की है। फरीदपुर क्षेत्र के तस्कर और उनके करीबी भी रडार पर हैं, लगातार कार्रवाई की जाएगी। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी