{"_id":"698264908d0219d47c052432","slug":"number-of-ac-buses-will-double-on-long-routes-bareilly-news-c-4-vns1074-819318-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लंबे रूटों पर दोगुनी होगी एसी बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लंबे रूटों पर दोगुनी होगी एसी बसों की संख्या
विज्ञापन
दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, जयपुर समेत कई रूटों पर मिलेगा ऑनलाइन टिकट, गर्मियों में यात्रियों को सहूलियत देने की तैयारी
बरेली। गर्मियों के इस सीजन में लंबे रूटों पर रोडवेज की एसी बसों की संख्या दोगुनी की जाएगी। 10 से ज्यादा रूटों पर यात्री आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। पिछले साल गर्मियों में एसी बसों की संख्या कम होने के कारण लंबे रूटों पर बसों में कन्फर्म टिकट के लिए खींचतान की स्थिति रही थी।
पिछले साल तक बरेली परिक्षेत्र के बेड़े में 31 एसी बसें थीं। बीते कुछ महीनों में 34 नई एसी बसें मिलने के बाद इनकी संख्या 65 हो गई है। गर्मियों के इस सीजन रोडवेज कुछ अन्य रूटों पर भी एसी बस सेवा शुरू करेगा।
दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून, प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या रूटों पर इस बार प्रतिदिन नियमित एसी बस सेवा मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि गर्मियों के सीजन में यात्रियों की भरमार रहती है।
विज्ञापन
कई रूटों पर बसें फुल होकर चलती हैं। गर्मियों के इस सीजन इन रूटों पर बसों की संख्या दोगुनी होने के बाद यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सकेगा। मार्च से पहले परिक्षेत्र के वॉल्वो श्रेणी की बसें भी मिलनी हैं। संवाद