फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nss

रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 25 Jul 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
nss
बरेली। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2019 स्वच्छता के 50 घंटे कार्यक्रम के तहत अवंतीबाई कॉलेज की छात्राओं ने जगतपुर और विश्वविद्यालय के छात्रों ने कालीबाड़ी में जागरूकता अभियान चलाया। अवंती बाई राजकीय महिला महाविद्यालय की स्वयंसेवी छात्राओं ने जगतपुर में पार्षद मो. यामीन से मिलकर बस्ती में डस्टबिन और कूड़ा गाड़ी उपलब्ध कराने को कहा। 25 जुलाई को पर्यावरण स्वच्छता समिति की बैठक कराने का भी आग्रह किया। इसके बाद छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. फौजिया आलम और डॉ. अनु महाजन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान मंजू, समीक्षा मिश्रा, आरती, किरण, निशा, मुस्कान आदि ने सहयोग किया। वहीं, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कालीबाड़ी में सफाई करके जागरूकता अभियान चलाया। इन लोगों ने नगर निगम में मेयर उमेश गौतम से मुलाकात कर अपने अभियान की जानकारी भी दी। इस दौरान मोहित शर्मा, गौरव आर्य, सुनील, वेदिका गोयल, शशांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed