{"_id":"6a058b787def01365e0013d2","slug":"nqas-team-inspected-the-district-hospital-and-issued-directives-to-improve-the-arrangements-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एनक्वास टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एनक्वास टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
Thu, 14 May 2026 02:19 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 14 May 2026 02:19 PM IST
सार
बरेली में एनक्वास टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-मोटी खामियों को तय समय में दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एनक्वास टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-मोटी खामियों को तय समय में दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एनक्वास टीम ने अस्पताल के ओपीडी, बच्चा वार्ड, एनआरसी, आईपीडी, इमरजेंसी, पुराने परिसर के वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और मेडिसिन विभाग समेत विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों के उपचार की व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, दवा वितरण और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को भी परखा।
विज्ञापन
कमियां दूर के निर्देश
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता, पर्चा काउंटर और दवा वितरण केंद्रों की व्यवस्था की जांच की गई। कई स्थानों पर सुधार की आवश्यकता मिलने पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टीम ने अस्पताल प्रशासन को सर्टिफिकेशन के लिए जरूरी मानकों पर विशेष ध्यान देने और कमियों को जल्द दूर करने की सलाह दी।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने दावा किया कि एनक्वास मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन