फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NPA of banks doubled in one year, reached Rs 780 crore

Bareilly News: एक साल में दोगुना हुआ बैंकों का एनपीए, 780 करोड़ तक पहुंचा

Fri, 01 Mar 2024 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
NPA of banks doubled in one year, reached Rs 780 crore
बरेली। बीते तीन साल से एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) का आंकड़ा दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की आखिरी तिमाही में यह 370 करोड़ (अनुमानित) था। चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 780 करोड़ रुपये जा पहुंचा। इस सत्र के अंत तक आंकड़ा 800 करोड़ के पार पहुंच सकता है। अधिकतम एनपीए खातों वाले बैंकों की सूची में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) लंबे समय से शीर्ष पर है। इस साल भी सर्वाधिक एनपीए पीएनबी का ही है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नंबर आता है। बढ़ते एनपीए का कारण जानने के लिए लीड बैंक अधिकारी वीके अरोड़ा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन


- गारंटी-सिक्योरिटी के बिना लघु उद्योगों को दिए गए ऋण एनपीए के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं।

- चुनाव नजदीक आने पर कुछ वर्ग विशेष ऋण माफी की उम्मीद में लोन की किस्तें चुकाना बंद कर देते हैं। इस वजह से भी एनपीए बढ़ता है।
- कई बार व्यापार चौपट हो जाने या दूसरे जायज कारणों से भी ग्राहक लोन की किस्तें जमा नहीं कर पाते हैं।

क्या है एनपीए
एनपीए यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स। बैंक अपनी पूंजी का जो हिस्सा ऋण के रूप में देते हैं, उस पर मिलने वाला ब्याज ही उनकी आय होता है। जब दिए गए ऋण पर ब्याज मिलना बंद हो जाए और ग्राहक मूल राशि भी न लौटाएं तो 90 दिनों की तय समय सीमा के बाद उसे एनपीए घोषित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

दोगुनी रफ्तार से बैंकों का एनपीए बढ़ना निश्चित रूप से चिंताजनक है। चुनावी झुनझुनों पर रोक लगने के साथ ही नियमों को और सख्त बनाने की जरूरत है। अगर एनपीए इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो इसका नुकसान मध्यम आय वर्ग को भुगतना होगा। - डॉ. रीना अग्रवाल, अर्थशास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन

जितना ज्यादा एनपीए होता है, उसके हिसाब से ही बैंक को प्रोविजन करके चलना पड़ता है। एनपीए ज्यादा बढ़ने और लगातार बढ़ने से बैंक की आय प्रभावित होती है। अधिक एनपीए बढ़ने से बैंक को लाभ की जगह हानि उठानी पड़ती है। - संदीप कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed