फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now you will get information from admission to result in just one click

Bareilly News: अब एक क्लिक पर मिलेगी प्रवेश से परिणाम तक की जानकारी

Fri, 09 Aug 2024 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 09 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Now you will get information from admission to result in just one click
बरेली। उत्तरप्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बृहस्पतिवार को यूपीआरटीओ एप लॉन्च किया है। इससे विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर प्रवेश से लेकर परीक्षा और परिणाम से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगीं।
विज्ञापन

बरेली क्षेत्रीय केंद्र में बृहस्पतिवार को बरेली और मेरठ से संबद्ध अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि आज हर युवा के हाथ में मोबाइल है। ऐसे में विश्वविद्यालय अब एप विकसित करेगा। इससे विद्यार्थी एक ही क्लिक पर प्रवेश, काउंसलिंग, परीक्षा और परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विवि के कार्यक्रमों की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हो सके।
विज्ञापन

कुलपति ने नामांकन कराने के लिए संवाद और संपर्क को बहुत जरूरी बताया। समन्वय और सहयोग के भाव से ही विद्यार्थी के अंदर संतुष्टि का भाव आएगा। शिक्षक संवाद करें, ताकि विद्यार्थी समस्याएं लेकर केंद्र पर नहीं पहुंचें। कुलपति ने राजर्षि के नाम पर पौधरोपण किया। संचालन डॉ. विजय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान प्रवेश प्रभारी प्रो. जयप्रकाश यादव, डॉ. जीके द्विवेदी, बरेली/मेरठ क्षेत्रीय केंद्र समन्वयक डॉ. सतेंद्र बाबू, जन संपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कार्यशाला में इन जिलों के शिक्षकों ने भी की शिरकत

कार्यशाला नामांकन, संवाद, संपर्क और संप्रेषण विषय पर आधारित रही। इसमें बरेली क्षेत्रीय केंद्र से संबद्ध पीलीभीत, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं व शाहजहांपुर, क्षेत्रीय केंद्र मेरठ से संबद्ध बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और बिजनौर जिले से आए शिक्षकों ने छात्र संख्या बढ़ाने के लिए सुझाव दिए और समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed