फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the postal department will deliver samples of TB patients to the investigation center

अब डाक विभाग पहुंचाएगा जांच केंद्र तक टीबी मरीजों के सैंपल

Fri, 24 Apr 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now the postal department will deliver samples of TB patients to the investigation center
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

नई व्यवस्था से टीबी रोगियों की पहचान और इलाज में आएगी तेजी

विज्ञापन
बरेली। कोरियर से जांच के लिए भेजे जा रहे टीबी रोगियों के सैंपल अब डाक विभाग जांच केंद्र तक पहुंचाएगा। गुरुवार को राज्य क्षय रोग विभाग और भारतीय डाक विभाग के बीच इसे लेकर करार हुआ। इसके तहत एक मई से बरेली में टीबी मरीजों के सैंपल लैब तक पहुंचाने का काम डाकिया करेंगे।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि इससे पहले सैंपल कोरियर से भेजे जाते थे। जिससे रोगियों की पहचान और इलाज शुरू होने में देरी होती थी। बताया कि नई व्यवस्था से 24 घंटे के अंदर सैंपल सीबीनाट मशीन सेंटर तक पहुंच जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ, आगरा, बदायूं और चंदौली जिले में पहले चरण में यह कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद दूसरे चरण यानी एक मई से बरेली में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों के मामले में सबसे बड़ी चुनौती जल्द जांच कराने की होती है क्योंकि एक टीबी मरीज अनजाने में कई लोगों को संक्रमित कर सकता है। नई व्यवस्था से संक्रमण का खतरा कम होगा। डाक विभाग के एसएसपीओ पीके सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर डाक विभाग से एमओयू साइन हो चुका है। शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed