फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the plane will reach the apron for the passengers, there will be a race till the runway of the Air Force station.

Bareilly News: अब यात्रियों के लिए एप्रेन तक आएगा विमान, एयरफोर्स स्टेशन के रनवे तक बचेगी दौड़

Thu, 12 Oct 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 12 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Now the plane will reach the apron for the passengers, there will be a race till the runway of the Air Force station.
बरेली। यात्रियों को अब हवाई यात्रा के लिए मिनी बस से एअरफोर्स स्टेशन के रन वे तक नहीं जाना पड़ेगा। फ्लाइट उन्हें लेने के लिए एअरपोर्ट तक आएगी। क्योंकि दो वर्ष बाद पहली बार बरेली एअरपोर्ट के एप्रेन में विमान पहुंचने का सिलसिला बुधवार से शुरू हो गया। तिरंगा फहराकर एअरपोर्ट अफसरों ने पहली फ्लाइट का स्वागत किया।
विज्ञापन

एअरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से एप्रेन और टैैक्सी-वे का निर्माण कराया गया है। इससे यात्रियों का करीब 25 मिनट का समय बचेगा। एअरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक उड़ान के लिए वायुसेना के रनवे का इस्तेमाल हो रहा है। इसीलिए सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले फ्लाइट आने-जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

उनके अनुसार बरेली से आठ मार्च, 2021 को दिल्ली की उड़ान शुरू हुई थी। 12 अगस्त, 2021 को मुंबई और 14 अगस्त को बंगलूरू की फ्लाइट शुरू हुई थी। तब बरेली के पास एप्रेन और टैक्सी वे नहीं था, इसलिए यात्रियों को रन वे पर उतरना पड़ता था। टैक्सी वे और एप्रेन बनने के बाद यात्रियों को और बेेहतर सुविधाएं मिल सकेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू उड़ानें बढ़ने की उम्मीदें
निदेशक अवधेश के मुताबिक एअरपोर्ट से अभी हर हफ्ते 14 फ्लाइट उड़ान भर रही हैं। एअर ट्रैफिक 90 फीसदी से ज्यादा है। फ्लाइट के विस्तार के लिए एलायंस अयर, विस्तारा, स्पाइसजेट से संपर्क किया गया है। अगर सहमति बनी तो जल्द चेन्नई, हैदराबाद, सूरत, पुणे आदि स्थानों के लिए घरेलू उड़ान शुरू हो जाएंगी। लखनऊ से कनेक्टिंग फ्लाइट का विचार हो रहा है। मुरादाबाद में भी जल्द फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed