फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the 'Blue Revolution' grow fish production

अब ‘नील क्रांति’ से बढ़ेगा मछली उत्पादन

Sat, 01 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 01 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
 केंद्र सरकार ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देेने के लिए ‘नील क्रांति’ योजना लागू की है। मत्स्य विभाग में चल रही पुरानी योजनाएं प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद बंद मानी जाएंगी। नई योजना में मछली पालन के लिए नया तालाब बनाने के लिए 8.5 लाख के  प्रोजेक्ट पर लाभार्थी को 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। इतना ही बजट लाभार्थी को खुद खर्च करना होगा।  
विज्ञापन

 अब तक मछली पालन के लिए सरकार लाभार्थी को 3.5 लाख रुपये अनुदान देती थी। इसमें सामान्य जाति के लाभार्थी को 20 फीसदी और अनुसूचित जाति के लाभार्थी को 25 प्रतिशत अनुदान मिलता था। ‘नील क्रांति’ योजना में प्रोजेक्ट की लागत बढ़ाकर साढ़े आठ लाख कर दी गई है। अनुदान देने के लिए लाभार्थी की जातिगत सीमा भी समाप्त हो गई है। अब किसी भी जाति का लाभार्थी नया तालाब बनाकर मत्स्य पालन करके अनुदान का फायदा उठा सकता है। अगर लाभार्थी के पास पुराना तालाब है तो उसमें सुधार कर मत्स्य पालन करने पर पांच लाख का अनुदान मिलेगा। इसमें सरकार लाभार्थी को आधी रकम का अनुदान देगी। बरेली में मत्स्य पालन के लिए नई पांच प्रोजेक्ट चयनित किए गए हैं। इनकी लागत 25 लाख है। इनमें 50 हजार से ज्यादा मछली पालन होने के दावे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

यहां चल रहे मत्स्य पालन के प्रोजेक्ट  
मत्स्य जीवी सहकारी समिति हौंसपुर (मीरगंज), मत्स्य जीवी सहकारी समिति भदपुरा, (नवाबगंज) मत्स्य जीवी सहकारी समिति लखनपुर (फरीदपुर), राजबहादुर और बबलू अटापट्टी शिवाली (सदर) 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोड--
केंद्र सरकार ने मत्स्य पालन की पुरानी योजनाएं बंद करके ‘नील क्रांति’ योजना लागू की है। इसमें लाभार्थी को प्रोजेक्ट की लागत के साथ अनुदान की राशि भी बढ़ा दी गई है। उम्मीद है कि इससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा।  
- जीएस गंगवार, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed