फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now only the corporation's taxes will be deposited online

अब केवल ऑनलाइन जमा होंगे निगम के सभी टैक्स

Sat, 25 Apr 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Now only the corporation's taxes will be deposited online
बरेली। कोरोना संकट के बीच नगर निगम अपने सभी तरह के टैक्स अब ऑनलाइन ही स्वीकार करेगा। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने निगम के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बारे में जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अब तक नगर निगम www.tax.onlinebnn.com वेबसाइट पर वैकल्पिक रूप में जलकर, गृह कर व सीवर आदि का टैक्स ऑनलाइन जमा करा रहा था। इस वैकल्पिक व्यवस्था से नगर निगम में एक प्रतिशत से भी कम टैक्स जमा किया जा रहा था। पिछले दिनों प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद अब इस अनुपात को शत प्रतिशत कराने पर जोर दिया जाएगा। निगम के कर निर्धारण अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वितीय वर्ष 2020 - 21 के लिए गृह कर, जलकर और सीवर आदि करों का निर्धारण शुरू कर दिया गया है। इन्हें निगम की वेबसाइट पर अपडेट भी किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने शुक्रवार को बैठक कर सभी तरह के टैक्स जल्द से जल्द ऑनलाइन अपडेट करने के भी निर्देश दिए। कहा कि करदाताओं से टैक्स ऑनलाइन ही जमा कराया जाए। इसके लिए निगम ने पहले ही अपना अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड आदि वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

चेक से भी जमा किया जा सकेगा टैक्स
कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि जो लोग ऑनलाइन टैक्स जमा नहीं कर सकते, उनके लिए चेक से टैक्स जमा करने की भी सुविधा शुरू की गई है। इस संदर्भ में संबंधित बैंकों में एक बॉक्स रखवाया जाएगा, जिसमें लोग अपना चेक जमा कर सकेंगे। वहां निगम का एक कर्मचारी भी मौजूद रहेगा, जो एंट्री करने के अलावा रसीद देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्ड का सत्यापन फिर शुरू
नगर निगम ने राशन कार्ड का सत्यापन फिर शुरू कर दिया है। पिछले दिनों एक सफाई नायक के कार्ड सत्यापन को लेकर पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद इस कार्य को बंद कर दिया गया था। बताया जाता है कि अब इस कार्य में निगम टैक्स विभाग के अधिकारियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed