फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now online submit challenge evaluation forms

ऑनलाइन लिए जाएंगे चैलेंज इवेल्यूशन के आवेदन

Mon, 30 Jul 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 30 Jul 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Now online submit challenge evaluation forms
MJP Rohilkhand university
चैलेंज इवेल्यूशन के आवेदन किस मोड में लिए जाएं विश्वविद्यालय ने तय कर दिया है। जो छात्र दोबारा अपनी कॉपी चेक कराना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन करेंगे। चैलेंज इवेल्यूशन को लेकर सोमवार को हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया। इसी सप्ताह आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। फीस कैसे ली जाए इसकी जिम्मेदारी वित्त विभाग को सौंपी गई है। फीस भी ऑनलाइन ली जाएगी।
विज्ञापन

इस बार बीएससी और एमएससी में बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए थे। कानपुर और अन्य विश्वविद्यालयों की तरह यहां भी चैलेंज इवेल्यूशन इसी बार से लागू किया गया। छात्र से 2000 रुपये फीस ली जाएगी। पंद्रह फीसदी चैलेंज सही साबित होने पर पांच सौ रुपये फीस काटकर बाकी फीस छात्र को वापस कर दी जाएगी। अगर चैलेंज बिल्कुल गलत निकला तो पूरी फीस जब्त हो जाएगी। छात्र परेशान हो रहे थे। विश्वविद्यालय अभी तक आवेदन को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रहा था। शनिवार को बैठक हुई उसके बाद सोमवार को बैैठक हुई। तय हुआ कि चैलेंज इवेल्यूशन के आवेदन ऑनलाइन होेंगे। फीस भी ऑनलाइन ली जाएगी। अगर छात्र की फीस वापस करनी पड़ी तो ऑनलाइन ही वापस हो जाएगी। फीस को लेकर वित्त विभाग से भी सलाह मांगी गई कि फीस कैसे ली जाए। हालांकि यह तय हो गया कि आवेदन और फीस ऑनलाइन ही ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एनएन पांडेय ने बताया कि चैलेंज इवेल्यूशन के आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। एक दो दिन में आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed